चम्बा: प्रेस क्लब चम्बा ने जिला मुख्यालय में आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी बेटियों को किया गया सम्मानित
Chamba, Chamba | May 8, 2024 प्रेस क्लब चम्बा द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के प्रधान दीपक शर्मा ने की। इस दौरान प्रेस क्लब चम्बा के सदस्यों की बेटियों को 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।