चम्बा: तीन घंटे पैदल सफर तय करके ज्यूरी मतदान केंद्र में पहुंचे एसडीएम, ग्रामीणों को बताया मतदान का महत्व
Chamba, Chamba | May 8, 2024 जिला चम्बा के उपमंडल चुराह के मतदान केंद्र ज्यूरी में मिशन 414 के अंतर्गत स्वीप के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी बुधवार को एसडीएम चुराह शशिपाल शर्मा ने मीडिया के साथ सांझा की है। उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे पैदल सफर तय करने के बाद उनकी अगुवाई में स्वीप टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों को मतदान का महत्व बताया है।