भाजपा नेता विकास शर्मा ने ‘राष्ट्रीय कदम न्यूज़’ से विशेष बातचीत में पंजाब की राजनीति और घन्नौर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “भाजपा को पंजाब की नहीं, पंजाब के लोगों को भाजपा की जरूरत है।” विकास शर्मा ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे।
उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या को आज का सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए इस पर गंभीरता से काम करने की जरूरत पर जोर दिया।
📍 हल्का घन्नौर
🎙️ विशेष बातचीत — राष्ट्रीय कदम न्यूज़
#राष्ट्रीयकदमन्यूज़ #Ghannaour #BJP #VikasSharma #PunjabPolitics #Punjab #NashaMukti #PoliticalInterview #PunjabNews