शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सूरजपोल थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले शातिर बदमाश मोहम्मद रिजवान उर्फ राजू को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में कॉन्स्टेबल भावेश की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और सक्रियता ने ऑपरेशन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने बिना देर किए विशेष टीम को सक्रिय किया और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रिजवान उर्फ राजू कोई नया अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वह अवैध हथियार लेकर घूम रहा था, लेकिन सूरजपोल थाना पुलिस की सतर्क निगाहों से बच नहीं सका।
इस कार्रवाई में शामिल विशेष टीम में कॉन्स्टेबल भावेश (कांस्टेबल नं. 98) की भूमिका को प्रेस नोट में भी विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है। वहीं, पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने किया, जिनकी रणनीति, त्वरित निर्णय और प्रभावी नेतृत्व से एक और शातिर बदमाश कानून के शिकंजे में पहुंच गया।
#Udaipur #SurajpolPolice #CrimeNews #RajasthanPolice #IllegalPistol #BreakingNews #PalPalNewsRajasthan #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Jul 23, 2026