बहादुरपुर में किशोरी के शव को घर ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ गया है। रविवार को शाम लगभग 7:30 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए कार्रवाई के संकेत दिए हैं।