कांके: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने एक नाबालिग लड़के का किया रेस्क्यू
Kanke, Ranchi | Sep 25, 2024 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने एक नाबालिग लड़के का रेस्क्यू किया है। रांची रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षक के दौरान आरपीएफ ने प्लेटफ़ॉर्म संख्या दो पर एक नाबालिग लड़के को डरा सहमा देखा। पूछताछ मे उसने बताया कि वह घर से किसी को बिना बताए भागकर आ गया है। जिसके बाद आरपीएफ ने लड़के को बालाश्रय शेल्डर होम को सौंप दिया।