बक्सर: बक्सर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 14 सेमी दूर, दियारा में बाढ़ का खतरा; रामरेखा घाट पर मंडप में पानी
Buxar, Buxar | Oct 1, 2026 जिले में गंगा के जलस्तर में एक बार फिर तेज वृद्धि से दहशत का माहौल है। गुरुवार सुबह 8 बजे बक्सर में गंगा का जलस्तर 59.18 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु से महज 14 सेंटीमीटर दूर है। बक्सर में चेतावनी स्तर 59.32 मीटर और खतरे का निशान 60.32 मीटर है। जलस्तर में लगातार वृद्धि से दियारा इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और निचले इलाकों के लोग सतर्क हो गए।