बेगूसराय जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों एवं निकाय क्षेत्रों में आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका जन्मोत्सव एवं अन्नप्राशन गतिविधि के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी माताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और माताओं को बच्चों के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, बच्चे एवं उनकी माताओं सहित आमजनों की सक्रिय सहभागिता रही।
#iprd
#BetiBachaoBetiPadhao #बालिकाजन्मोत्सव #अन्नप्राशनदिवस #पोषण बालिकासशक्तिकरण SahibpurKamal Begusarai DistrictAdministration