मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानी छपरा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दाहा नदी के किनारे संचालित दो देसी शराब की भट्ठियों पर छापेमारी कर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लगभग 1000 लीटर कच्चा अर्ध निर्मित शराब को भी विनिष्ट किया गया तथा 100 लीटर तैयार देसी शराब बड़ामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।