Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image
image
image

जिले के 24 पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों की श्रृंखला के तहत आज बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत जिनेदपुर पंचायत में भी सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय नगर विधायक श्री कुंदन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता बेगूसराय श्री बृज किशोर चौधरी रहे। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सदर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। सहयोग शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी सेवाओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया। @iprdbihar #begusarai #sahyogshivir #easeofliving

3 views | Begusarai, Bihar | Jun 2, 2026

MORE NEWS

“गांव में पहली बार इतना बड़ा खेल आयोजन, युवाओं में जबरदस्त जोश!”

“गांव में पहली बार इतना बड़ा खेल आयोजन, युवाओं में जबरदस्त जोश!”

Begusarai, Begusarai | Jun 2, 2026

हाईवे सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्कफोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण, अनधिकृत ढाबों, दुकानों एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा की गई। दुर्घटना संभावित स्थलों के सुधार, हाईवे पेट्रोलिंग, एम्बुलेंस एवं रिकवरी क्रेन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।
#Begusarai #RoadSafety #HighwaySafety #SafeRoads @iprdbihar 
@bihartransport

हाईवे सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्कफोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण, अनधिकृत ढाबों, दुकानों एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा की गई। दुर्घटना संभावित स्थलों के सुधार, हाईवे पेट्रोलिंग, एम्बुलेंस एवं रिकवरी क्रेन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। #Begusarai #RoadSafety #HighwaySafety #SafeRoads @iprdbihar @bihartransport

Begusarai, Bihar | Jun 2, 2026

सहयोग शिविर में प्रभारी सचिव ने लिया योजनाओं का जायजा, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
मटिहानी प्रखंड की खोरमपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करते हुए उद्योग विभाग के सचिव सह बेगूसराय के प्रभारी सचिव श्री कुंदन कुमार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आमजन के आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि शिविर से पूर्व प्राप्त 59 आवेदनों का निष्पादन कर लिया गया था। निरीक्षण के बाद प्रभारी सचिव ने भगवानपुर के महेशपुर एवं बरौनी के पपरौर पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का भी जायजा लिया।
@iprdbihar 
#begusarai

सहयोग शिविर में प्रभारी सचिव ने लिया योजनाओं का जायजा, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश मटिहानी प्रखंड की खोरमपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करते हुए उद्योग विभाग के सचिव सह बेगूसराय के प्रभारी सचिव श्री कुंदन कुमार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आमजन के आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि शिविर से पूर्व प्राप्त 59 आवेदनों का निष्पादन कर लिया गया था। निरीक्षण के बाद प्रभारी सचिव ने भगवानपुर के महेशपुर एवं बरौनी के पपरौर पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का भी जायजा लिया। @iprdbihar #begusarai

Begusarai, Bihar | Jun 2, 2026

बेगूसराय संग्रहालय में इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ
कला एवं संस्कृति कार्यालय, बेगूसराय द्वारा बेगूसराय संग्रहालय में इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जी.डी. कॉलेज के प्राचीन इतिहास विषय के छात्र-छात्राओं को संग्रहालय अध्ययन, विरासत संरक्षण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ा सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
20 जून 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संग्रहालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखीकरण, संरक्षण, शोध एवं सांस्कृतिक विरासत की गहन समझ विकसित करना है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर प्रतिभागियों को बेगूसराय की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से अवगत कराया।
@iprdbihar 
#begusarai 
@artandculturebihar

बेगूसराय संग्रहालय में इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ कला एवं संस्कृति कार्यालय, बेगूसराय द्वारा बेगूसराय संग्रहालय में इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जी.डी. कॉलेज के प्राचीन इतिहास विषय के छात्र-छात्राओं को संग्रहालय अध्ययन, विरासत संरक्षण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ा सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 जून 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संग्रहालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखीकरण, संरक्षण, शोध एवं सांस्कृतिक विरासत की गहन समझ विकसित करना है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर प्रतिभागियों को बेगूसराय की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से अवगत कराया। @iprdbihar #begusarai @artandculturebihar

Begusarai, Bihar | Jun 2, 2026

बरौनी प्रखंड की मल्हीपुर दक्षिण पंचायत में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने की। शिविर में माननीय तेघड़ा विधायक श्री रजनीश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। 
 शिविर में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर बल दिया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। 
शिविर से पूर्व पंचायत में 579 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका था। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस पहल को प्रशासन और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने वाला प्रभावी प्रयास बताया।
@iprdbihar 
#begusarai 
#sahyogshivir 
#easeofliving

बरौनी प्रखंड की मल्हीपुर दक्षिण पंचायत में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने की। शिविर में माननीय तेघड़ा विधायक श्री रजनीश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर बल दिया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर से पूर्व पंचायत में 579 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका था। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस पहल को प्रशासन और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने वाला प्रभावी प्रयास बताया। @iprdbihar #begusarai #sahyogshivir #easeofliving

Begusarai, Bihar | Jun 2, 2026

जिले के 24 पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों की श्रृंखला के तहत आज बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत जिनेदपुर पंचायत में भी सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय नगर विधायक श्री कुंदन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता बेगूसराय श्री बृज किशोर चौधरी रहे। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सदर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। सहयोग शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी सेवाओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया। @iprdbihar #begusarai #sahyogshivir #easeofliving - Begusarai News