सहयोग शिविर में प्रभारी सचिव ने लिया योजनाओं का जायजा, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
मटिहानी प्रखंड की खोरमपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करते हुए उद्योग विभाग के सचिव सह बेगूसराय के प्रभारी सचिव श्री कुंदन कुमार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आमजन के आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि शिविर से पूर्व प्राप्त 59 आवेदनों का निष्पादन कर लिया गया था। निरीक्षण के बाद प्रभारी सचिव ने भगवानपुर के महेशपुर एवं बरौनी के पपरौर पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का भी जायजा लिया।
@iprdbihar
#begusarai
2 views | Begusarai, Bihar | Jun 2, 2026