कोंडागांव: स्वतंत्रता दिवस पर कोंडागांव के तीन पूर्व सैनिकों को सांसद भोजराज नाग ने दिया प्रशस्ति पत्र
कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में आज शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तीन पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। दोपहर 2 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार मुख्य अतिथि कांकेर सांसद भोजराज नाग ने ध्वजारोहण के बाद सिग्नलमेन रवि ठाकुर, हवलदार रतिराम शोरी और हवलदार श्रीकांत तिवारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।