गंधवानी: गणेश उत्सव पर टांडा में धर्म रक्षा समिति ने तीरंदाजी और बांसुरी वादन स्पर्धा का आयोजन किया, विजेताओं को किया पुरस्कृत
टांडा में गणेश उत्सव पर्व को लेकर धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। धर्म रक्षा समिति ने टांडा के मंडी प्रांगण में बुधवार को दोपहर 12 बजे ग्रामीण जनों के लिए तीरंदाजी और बांसुरी वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया । प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने भागीदारी की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।