तिरोड़ी: दुल्हापुर में मवेशी चराने गए पशुपालक पर भालू का हमला, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, दोनों पैर चोटिल हुए
तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर में मंगलवार सुबह एक पशुपालक पर वन्य प्राणी भालू ने प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में पशुपालक के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। गनीमत रही कि पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचा ली, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।