जगदलपुर: जिले के 121 पटवारियों का एक साथ हुआ तबादला, कलेक्टर हरीश एस ने जिला कार्यालय से जारी किया आदेश
कलेक्टर हरीश एस ने बस्तर जिले में 121 पटवारियों का एक साथ तबादला कर दिया है ।मिली जानकारी के अनुसार ये सभी पटवारी जिले के अलग-अलग तहसील अंतर्गत 3 से 5 साल तक एक ही जगह पोस्टेड थे। विभागीय कार्य में कसावट लाने के लिए कलेक्टर हरीश एस ने ये ताबदले किये हैँ।