ओरमांझी: मेसरा, कचहरी चौक और मोरहाबादी में जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया जांच अभियान, 26 वाहनों से वसूला जुर्माना
मेसरा सहित कचहरी चौक और मोरहाबादी में गुरुवार शाम करीब चार बजे जिला परिवहन पदाधिकारी ने जांच अभियान चलाकर 26 वाहनों से फाइन वसूला। इस दौरान 6 लाख 3 हजार दो रुपया फाइन वसूला गया। जांच अभियान के दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने और वाहन की जांच की गई।