ओरमांझी: समाहरणालय में निजी स्कूलों में नामांकन के लिए लॉटरी से छात्रों का चयन हुआ
समाहरणालय में बुधवार शाम करीब पांच बजे निजी स्कूलों में नामांकन के लिए लॉटरी के माध्यम से छात्रों का चयन हुआ। इस दौरान लॉटरी के माध्यम से 92 विद्यालयों के लिए कुल 672 छात्रों का चयन किया गया। लॉटरी की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से अभिभावकों, विद्यालय के प्रतिनिधियों और मीडिया के सामने की गई।