ओरमांझी: विनायका ईको रिसोर्ट में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रथम कार्यकारिणी हुई बैठक
विनायका ईको रिसोर्ट में रविवार शाम करीब चार बजे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संगठन नहीं है बल्कि समाज सेवा की एक सशक्त भावना है।