ओरमांझी: जवाबेड़ा निवासी धीरज बेदिया को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में पूर्व सीएम से मिले बीजेपी नेता
जवाबेड़ा निवासी धीरज बेदिया को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से स्थानीय बीजेपी नेता ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को बताया कि जवाबेड़ा निवासी धीरज बेदिया को बेवजह थाना ले जाकर मारपीट की जा रही है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से इस दौरान वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर भी चर्चा की गई।