ओरमांझी: राज्य अतिथि गृह में राष्ट्रीय मानवाधिकार और न्याय आंदोलन ने न्याय व्यवस्था में बदलाव की मांग की
स्टेट गेस्ट हाउस में नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट ने शनिवार शाम करीब पांच बजे न्याय व्यवस्था में बदलाव की मांग की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम पूरे देश में न्याय व्यवस्था में बदलाव की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे देश में न्याय व्यवस्था बहुत महंगी है और गरीबों के पहुंच से दूर है। उन्होंने कहा अदालतों में फैसलों की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है।