Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
No video available

होशंगाबाद नगर: aapke yahan safed chuhe ho to galti se bhi na Karen yah kam ghanti nahin bajana chahie nahin to dekh lijiye video mein

MORE NEWS

💠*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई 'दो बूंद जिंदगी की'

💠जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का किया भ्रमण, अभियान का लिया जायज

 ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार, 28 जून 2026 को स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष बूथ स्थापित कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव हेतु 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाई जा रही है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ी, आंगनवाड़ी केंद्र रायपुर क्रमांक-1 तथा उप स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का भ्रमण कर अभियान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभिभावकों को अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। श्री जैन ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ग्रामीण श्री प्रमोद गौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

💠*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई 'दो बूंद जिंदगी की' 💠जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का किया भ्रमण, अभियान का लिया जायज ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार, 28 जून 2026 को स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष बूथ स्थापित कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव हेतु 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाई जा रही है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ी, आंगनवाड़ी केंद्र रायपुर क्रमांक-1 तथा उप स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का भ्रमण कर अभियान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभिभावकों को अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। श्री जैन ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ग्रामीण श्री प्रमोद गौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम इटारसी ने किया मूंग उपार्जन के लिए प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण

➡️ आगामी मूंग उपार्जन सीजन को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी श्री नीलेश शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न वेयरहाउसों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नीलम एग्रो, रामकृष्ण, दादाजी सहित अन्य वेयरहाउसों का अवलोकन किया गया। जिले में शीघ्र प्रारंभ होने वाले मूंग उपार्जन कार्य के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा उपयुक्त स्थलों को उपार्जन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम श्री नीलेश शर्मा ने खंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्यों के साथ वेयरहाउसों में उपलब्ध स्कंध (स्टॉक) की स्थिति, उपार्जन केंद्रों तक पहुंचने वाले एप्रोच रोड, नवीन उपार्जन केंद्र स्थापित करने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जन प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान खंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्य श्री हितेश साहू (सहकारिता विस्तार अधिकारी), श्री सुनील उइके (वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी), श्री विनोद बिसारे (वेयरहाउसिंग प्रबंधक) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh

💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम इटारसी ने किया मूंग उपार्जन के लिए प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण ➡️ आगामी मूंग उपार्जन सीजन को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी श्री नीलेश शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न वेयरहाउसों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नीलम एग्रो, रामकृष्ण, दादाजी सहित अन्य वेयरहाउसों का अवलोकन किया गया। जिले में शीघ्र प्रारंभ होने वाले मूंग उपार्जन कार्य के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा उपयुक्त स्थलों को उपार्जन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम श्री नीलेश शर्मा ने खंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्यों के साथ वेयरहाउसों में उपलब्ध स्कंध (स्टॉक) की स्थिति, उपार्जन केंद्रों तक पहुंचने वाले एप्रोच रोड, नवीन उपार्जन केंद्र स्थापित करने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जन प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान खंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्य श्री हितेश साहू (सहकारिता विस्तार अधिकारी), श्री सुनील उइके (वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी), श्री विनोद बिसारे (वेयरहाउसिंग प्रबंधक) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

💠 पलकमती नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए सभी नालों को करें टैप, एसटीपी परिसर में हो व्यापक वृक्षारोपण: आयुक्त संकेत भोंडवे

💠 अमृत 2.0 कार्यों का आयुक्त संकेत भोंडवे ने किया निरीक्षण

➡️    आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश श्री संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को नगर परिषद सोहागपुर में अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री भोंडवे ने निर्देश दिए कि पलकमती नदी में मिल रहे सभी नालों को टैप कर अपशिष्ट जल का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि नदी को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कार्य हो सके। उन्होंने एसटीपी परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा सीडबॉल (Seed Ball) के माध्यम से भी वृक्षारोपण अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने योजना के संचालन में विद्युत व्यय कम करने तथा दीर्घकालीन एवं सतत संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड टेक्नोलॉजी (Constructed Wetland Technology) को योजना में शामिल करते हुए आवश्यक निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। साथ ही पलकमती नदी के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरंतर अवलोकन किया जाएगा तथा आगामी समय में पुनः भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सचिन कडु, संयुक्त संचालक श्री राजकुमार इवनाती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री धर्मेंद्र शर्मा, सहायक यंत्री सुश्री वैशाली पांडे, श्री सुजीत यादव, पीआईयू श्री निशांत भान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री यशवंत पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री आकाश रघुवंशी सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh

💠 पलकमती नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए सभी नालों को करें टैप, एसटीपी परिसर में हो व्यापक वृक्षारोपण: आयुक्त संकेत भोंडवे 💠 अमृत 2.0 कार्यों का आयुक्त संकेत भोंडवे ने किया निरीक्षण ➡️ आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश श्री संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को नगर परिषद सोहागपुर में अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री भोंडवे ने निर्देश दिए कि पलकमती नदी में मिल रहे सभी नालों को टैप कर अपशिष्ट जल का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि नदी को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कार्य हो सके। उन्होंने एसटीपी परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा सीडबॉल (Seed Ball) के माध्यम से भी वृक्षारोपण अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के संचालन में विद्युत व्यय कम करने तथा दीर्घकालीन एवं सतत संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड टेक्नोलॉजी (Constructed Wetland Technology) को योजना में शामिल करते हुए आवश्यक निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। साथ ही पलकमती नदी के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरंतर अवलोकन किया जाएगा तथा आगामी समय में पुनः भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सचिन कडु, संयुक्त संचालक श्री राजकुमार इवनाती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री धर्मेंद्र शर्मा, सहायक यंत्री सुश्री वैशाली पांडे, श्री सुजीत यादव, पीआईयू श्री निशांत भान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री यशवंत पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री आकाश रघुवंशी सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

प्राचीन जगदीश मंदिर में मिली ऐतिहासिक धरोहरें

जिला प्रशासन की टीम ने 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पुस्तक, ब्रिटिशकालीन दस्तावेज एवं प्राचीन शिलालेखों की जानकारी डिजिटाइज करने के लिए की गई अपलोड

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर एवं जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को नर्मदापुरम स्थित प्राचीन श्री जगदीश मंदिर का सर्वेक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर से पुरातन हस्तलिखित पुस्तक, ब्रिटिशकालीन दस्तावेज सहित अन्य ऐतिहासिक अभिलेख प्राप्त हुए। ये दुर्लभ धरोहरें नर्मदापुरम जिले की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रमाण हैं।

सर्वेक्षण के दौरान मंदिर के महंत श्री श्री 108 नारायणदास महाराज ने मंदिर में संरक्षित पुरातन अभिलेखों, हस्तलिखित कृतियों एवं अन्य ऐतिहासिक दस्तावेजों का अवलोकन कराया। इस दौरान मंदिर के संस्थापक श्री श्री 108 महंत रिधिरामदास जी महाराज का चित्र भी प्राप्त हुआ, जो मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को और अधिक प्रमाणिक बनाता है। टीम को कल्प करने की विधि से संबंधित लगभग 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पुस्तक, सन 1864 का ब्रिटिश शासनकालीन संपत्ति अधिकार संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुए। मंदिर में लगे हुए शिलालेख में उल्लेख प्राप्त हुआ की मंदिर का इतिहास 750 वर्षो से अधिक पुराना है। इन सभी अभिलेखों का ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत डिजिटलीकरण किया जाएगा, ताकि इन्हें सुरक्षित संरक्षित कर भावी पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, पांडुलिपियों, शिलालेखों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों का सर्वेक्षण एवं डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से देशभर में मठों, मंदिरों, संस्थानों एवं परिवारों में सुरक्षित प्राचीन ज्ञान-संपदा का संकलन कर उसे डिजिटल स्वरूप में संरक्षित किया जा रहा है। शताब्दियों से भारतीय ज्ञान परंपरा पांडुलिपियों के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक समृद्ध रूप में पहुंचती रही है। देश की इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से संचालित ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नर्मदापुरम जिले में प्राप्त हो रही ऐतिहासिक धरोहरें इस मिशन को नई ऐतिहासिक महत्ता प्रदान कर रही हैं, जिन्हें ज्ञान भारतम् एप के माध्यम से डिजिटाइज कर सुरक्षित संरक्षित किया जा रहा है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh General Administration Department, MP

प्राचीन जगदीश मंदिर में मिली ऐतिहासिक धरोहरें जिला प्रशासन की टीम ने 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पुस्तक, ब्रिटिशकालीन दस्तावेज एवं प्राचीन शिलालेखों की जानकारी डिजिटाइज करने के लिए की गई अपलोड कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर एवं जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को नर्मदापुरम स्थित प्राचीन श्री जगदीश मंदिर का सर्वेक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर से पुरातन हस्तलिखित पुस्तक, ब्रिटिशकालीन दस्तावेज सहित अन्य ऐतिहासिक अभिलेख प्राप्त हुए। ये दुर्लभ धरोहरें नर्मदापुरम जिले की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रमाण हैं। सर्वेक्षण के दौरान मंदिर के महंत श्री श्री 108 नारायणदास महाराज ने मंदिर में संरक्षित पुरातन अभिलेखों, हस्तलिखित कृतियों एवं अन्य ऐतिहासिक दस्तावेजों का अवलोकन कराया। इस दौरान मंदिर के संस्थापक श्री श्री 108 महंत रिधिरामदास जी महाराज का चित्र भी प्राप्त हुआ, जो मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को और अधिक प्रमाणिक बनाता है। टीम को कल्प करने की विधि से संबंधित लगभग 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पुस्तक, सन 1864 का ब्रिटिश शासनकालीन संपत्ति अधिकार संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुए। मंदिर में लगे हुए शिलालेख में उल्लेख प्राप्त हुआ की मंदिर का इतिहास 750 वर्षो से अधिक पुराना है। इन सभी अभिलेखों का ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत डिजिटलीकरण किया जाएगा, ताकि इन्हें सुरक्षित संरक्षित कर भावी पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके। उल्लेखनीय है कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, पांडुलिपियों, शिलालेखों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों का सर्वेक्षण एवं डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से देशभर में मठों, मंदिरों, संस्थानों एवं परिवारों में सुरक्षित प्राचीन ज्ञान-संपदा का संकलन कर उसे डिजिटल स्वरूप में संरक्षित किया जा रहा है। शताब्दियों से भारतीय ज्ञान परंपरा पांडुलिपियों के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक समृद्ध रूप में पहुंचती रही है। देश की इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से संचालित ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नर्मदापुरम जिले में प्राप्त हो रही ऐतिहासिक धरोहरें इस मिशन को नई ऐतिहासिक महत्ता प्रदान कर रही हैं, जिन्हें ज्ञान भारतम् एप के माध्यम से डिजिटाइज कर सुरक्षित संरक्षित किया जा रहा है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

💠मोहर्रम पर्व के दौरान प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका का अमला रहा पूरी तरह मुस्तैद

 ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सिवनी मालवा अनुभाग में मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकले मुख्य चल समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका का अमला पूरे समय मुस्तैद रहा तथा सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई। मुख्य चल समारोह के दौरान एसडीएम श्री विजय राय, एसडीओपी श्री महेंद्र चौहान, तहसीलदार श्री नितिन झोड़, नायब तहसीलदार सुश्री पूनम सलामे तथा थाना प्रभारी श्री सुधाकर बारस्कर ने स्वयं पुलिस बल, राजस्व एवं नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पूरे जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मोहर्रम समिति एवं प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।

चल समारोह मार्ग पर साफ-सफाई, चूना लाइनिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सिवनी मालवा की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी भाईचारे की परंपरा के अनुरूप मोहर्रम का मुख्य चल समारोह पूरी गरिमा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नगरवासियों, मोहर्रम समिति एवं सभी संबंधित नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP

💠मोहर्रम पर्व के दौरान प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका का अमला रहा पूरी तरह मुस्तैद ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सिवनी मालवा अनुभाग में मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकले मुख्य चल समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका का अमला पूरे समय मुस्तैद रहा तथा सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई। मुख्य चल समारोह के दौरान एसडीएम श्री विजय राय, एसडीओपी श्री महेंद्र चौहान, तहसीलदार श्री नितिन झोड़, नायब तहसीलदार सुश्री पूनम सलामे तथा थाना प्रभारी श्री सुधाकर बारस्कर ने स्वयं पुलिस बल, राजस्व एवं नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पूरे जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मोहर्रम समिति एवं प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। चल समारोह मार्ग पर साफ-सफाई, चूना लाइनिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सिवनी मालवा की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी भाईचारे की परंपरा के अनुरूप मोहर्रम का मुख्य चल समारोह पूरी गरिमा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नगरवासियों, मोहर्रम समिति एवं सभी संबंधित नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026