हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका, 11 हजार वोल्ट की तार सड़क पर गिरी; बिजली गुल होने से वार्डवासी भड़के
जंक्शन के वार्ड नंबर 18 में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पीरखाने के पास लगे ट्रांसफार्मर में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन सड़क पर गिर गई, जिसके चलते इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय तार की चपेट में कोई नहीं आया।