विदिशा: गोकुलधाम कॉलोनी के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, कॉलोनाइजर पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया
मंगलवार दोपहर 3 बजे गोकुलधाम कॉलोनी के रहवासी एक बार फिर अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। तहसीलदार को दिए ज्ञापन में उन्होंने कॉलोनाइजर द्वारा किए गए वादों को पूर्ण न करने की शिकायत की। 15 सालों से कई परिवार यहां परेशान है, सड़क,बिजली,पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उन्हें नहीं मिल पा रही हैं।यहां तकरीबन 25 से 30 परिवार मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रह रहे है