पचरुखी: उखई चंवर से दो नाव, एक बाइक और 80 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर ढाई बजे थाना क्षेत्र के उखई चंवर से दो नाव, एक बाइक और 80 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारियों में उखई बिंद टोली निवासी रामेश्वर प्रसाद के पुत्र राधेश्याम कुमार और लालबाबू प्रसाद के पुत्र सनोज कुमार शामिल हैं।