भदोही: छेड़ीवीर मोहल्ले में दो पक्षों में हुई मारपीट में 4 लोग घायल, मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट
छेड़ीवीर मोहल्ले में दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार नाली का पानी बहने को लेकर मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे और उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।