भदोही: भदोही जिले की पीआरबी को पूरे जोन में मिला प्रथम स्थान, 7 मिनट 12 सेकंड में पीड़ितों तक पहुंच रही है पुलिस सहायता
भदोही जिले की यूपी-112 सेवा को पूरे जोन में जनवरी महीने में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। रिस्पांस टाइम की रैंकिंग के अनुसार 7 मिनट 12 सेकंड में पुलिस सहायता पीड़ितों तक पहुंच रही है, जिससे लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है। पिछले 23 महीनों से जनपद की पीआरबी पूरे जोन में टॉप कर रही है। रिस्पांस टाइम की रैंकिंग और भी कम हो सके इसको लेकर भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।