भदोही: जनपद में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, विभिन्न स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई नि:शुल्क दवा
जिले में 1 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों में बच्चों को दवाई खिलाई गई। डीएम भी स्कूलों में पहुंचे जिन्होंने इस मौके पर नि:शुल्क दवा बच्चों को दी और इन दवाओं से होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन छूट गए बच्चों को 5 फरवरी को मापअप के तहत नि:शुल्क दवा खिलाई जाएगी।