भदोही: रजपुरा व शहर के अन्य इलाकों में ₹2.5 करोड़ की लागत से होगी प्रकाश की व्यवस्था, सड़कों की पटरियों पर लगेगी स्ट्रीट लाइट
भदोही शहर में सड़कों के किनारे पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नगर पालिका के द्वारा की जा रही है। करीब ढाई करोड रुपए की लागत से सड़कों के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इस बाबत बोर्ड से प्रस्ताव को हरी झंडी भी मिल गई है और अब शासन को इस बाबत प्रस्ताव भेजा जा रहा है।