बड़गांव: जिले में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी विद्या भवन पॉलिटेक्निक पहुंचे, पूर्व विद्यार्थियों के कार्यक्रम में हुए शामिल
उदयपुर के विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आज विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पूर्व विद्यार्थी संस्था के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता की। उनके साथ उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जैन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नवीन व्यास, उपाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीमाली समेत अन्य पदाधिकारियों ने देवनानी जी का स्वागत किया।