बिछिया: जल गंगा संवर्धन अभियान: संगम महाराजपुर की प्राचीन बावड़ी का हुआ कायाकल्प!
20 मई, बुधवार को सुबह 10 बजे विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंडल के संगम में महाराजपुर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का श्रमदान के माध्यम से कायाकल्प किया गया है l लगभग वर्ष 1890 में निर्मित इस प्राचीन बाबड़ी की साफ सफाई और संरक्षण का कार्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा कराया गया l इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहेl