मुरादाबाद: कंपनी बाग में नगर आयुक्त अचानक निरीक्षण करने पहुंचे टीम के साथ गंदिगी के ढेर देखकर भड़के नगर आयुक्त।
नगर आयुक्त अचानक अपनी टीम के साथ कंपनी बाग पार्क पहुंच गए। पार्क के अंदर व बाहर गंदगी के अंबार देखकर नगर आयुक्त भड़क गए। उन्होंने सफाई इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर डाला। सार्वजनिक शौचालय की हालत तो बद से बदतर मिली। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित सफाई वार्डों में हर रोज सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे।