मुरादाबाद: जिला बिजनौर निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ने बंधक बनाकर संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, डीआईजी को दिया शिकायती पत्र
जिला बिजनौर निवासी पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति शहजाद अख्तर ने आरोप लगाया कि 4 से 5 व्यक्ति उसे डरा धमका कर अपने साथ ले गए और कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। साथ ही उसकी संपत्ति को धोखाधड़ी करके अपने नाम कर लिया। जिसके बाद उसने मुरादाबाद पहुंचकर डीआईजी को एक शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। डीआईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।