मुरादाबाद: मुंडा पांडे निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप, एसएसपी को दिया शिकायती पत्र
मुंडा पांडे निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप। जानकारी देते हुए पीड़ित हरपाल ने बताया कि वह मुंडा पांडे थाना क्षेत्र का रहने वाला है तथा उसकी जमीन पर गांव के ही दो लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है। इस संबंध में थाने पर शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।