मुरादाबाद: रसूलपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
मामले में जानकारी देते हुए घायल शाहनावाज ने बताया कि वह बिजनौर से मुरादाबाद आ रहा था तभी रसूलपुर में एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सिविल लाइन स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।