चीनी के दाम बढ़ने पर राजद नेता राजू सिद्धि यादव ने सरकार पर कसा तंज, कहा - ये सरकार निकम्मी और महंगाई वाली है
औरंगाबाद। चीनी के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर राजद नेता राजू सिद्धि यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राजू सिद्धि यादव ने कहा कि त्योहार के समय में चीनी के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। पहले से ही आटा, दाल, तेल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, अब चीनी महंगी होने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि ये सरकार निकम्मी और महंगाई वाली सरकार है। इसे जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। गरीब आदमी क्या खाएगा, कैसे अपने परिवार का पेट पालेगा, इसकी चिंता सरकार को नहीं है।राजद नेता ने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द चीनी के बढ़े हुए दामों को वापस ले।
#SugarPriceHike #Inflation #AurangabadNews #BiharNews #RJD #RajuSiddhiYadav #Mehngai #BiharPolitics #CentralGovernment #StateGovernment #PriceRise #BreakingNews