हथुआ: विश्व रक्तदाता दिवस पर मीरगंज में रक्तदान शिविर, 72 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित
मीरगंज में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मीरगंज स्थित औघड़दानी मैरेज हॉल में प्राचीन औघड़दानी रक्तदान समिति द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान कुल 72 लोगों ने रक्तदान कर 72 यूनिट रक्त संग्रहित कराया।