सहजनवा: हरपुर-बुदहट के तेनुआ गांव में बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला की चेन और टेबल फैन चोरी का प्रयास, शोर मचाने पर युवक भागा
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में बुधवार रात बरामदे में सो रही एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन और पास रखा टेबल फैन चोरी करने का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक सामान छोड़कर मौके से भाग निकला। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ थाने में तहरीर भी दी है।