फुलवरिया: फुलवरिया प्रखंड के लेखापाल व सूचना प्रौद्योगिकी कर्मी इकबाल सड़क हादसे में घायल, गोरखपुर भेजे गए
फुलवरिया प्रखंड कार्यालय में कार्यरत लेखपाल सह इकबाल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना बीते कल देर शाम करीब 6:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबाल कार्यालय से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान मीरगंज पथ पिपरा के समीप बाइक से टक्कर हो गई।