बडोनी: बड़ोनी पुलिस ने संतोषी माता मंदिर के पास से अवैध 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
Badoni, Datia | May 16, 2025 दतिया एसपी वीरेन्द्र मिश्रा के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बड़ोनी पुलिस के द्वारा कस्बा बड़ोनी के संतोषी माता मंदिर के पास से बारदात करने की नियत से अवैध रूप से 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउंड लेकर घूम रहें एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।