सामरी कुसमी: अब अपराधियों की खैर नहीं, बलरामपुर में दौड़ पड़ी 112 की तेज रफ्तार सुरक्षा सेना
कुसमी सामरी गुरुवार बहुप्रतीक्षित डायल 112 आपातकालीन सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। लंबे समय से जिस सेवा का लोग इंतजार कर रहे थे, वह अब जिलेभर में शुरू हो गई है। इस नई व्यवस्था के तहत किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिले को फिलहाल 10 डायल 112 वाहन मिले हैं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है