ब्रेकिंग --- प्रतापगढ़ ----
घर गिरने से एक परिवार के 6 लोगों की मौत का मामला,
कुंडा विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया पहुंचे पीड़ित अमन श्रीवास्तव के घर,
महुली स्थित घर पहुंच राजा भैया ने घटना पर व्यक्त किया गहरा दुःख,
मृतक के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिलाया भरोसा,
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ रही मौजूद,
कुछ घटनाएं दुखद होती हैं --- राजा भैया
कुछ घटनाएं अकल्पनीय होती हैं --- राजा भैया
ईश्वर की कृपा है कि इस घटना में अमन श्रीवास्तव बच गए --- राजा भैया
इस हादसे से पूरा प्रतापगढ़ दुखी है --- राजा भैया
ईश्वर ऐसा किसी के भी साथ ना करें --- राजा भैया
कल घर गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत,
राजा भैया के साथ प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज एवं युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी रहे।
दर्दनाक हादसे के बाद सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने परिजनों को 26 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है,
नगर कोतवाली के महुली मोहल्ले में कल हुआ था हादसा,