चूरू: चूरू के चिकित्सा महाविद्यालय में हिस्टोपैथोलॉजी लैब का शुभारंभ, रोगियों को तेज़ जांच सुविधा प्रदान की जाएगी
Churu, Churu | Oct 15, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार दोपहर 1 बजे जानकारी के अनुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग में हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एमएम पुकार ने किया । इस नई प्रयोगशाला के शुरू होने से अब सभी हिस्टोपैथोलॉजी जांचें महाविद्यालय परिसर में होंगी। जिन्हें पहले बाहरी संस्थानों को आउटसोर्स किया जाता था।