चूरू: कोतवाली पुलिस ने गढ़ से निकाला पैदल मार्च, धर्मस्तूप के पास नाकाबंदी कर चालान काटे
Churu, Churu | Oct 14, 2025 चूरू शहर में दीपावली पर्व को देखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च निकाला। सीआई सुखराम चोटिया के नेतृत्व में पुलिस दल ने गढ़ से रवाना होकर सफेद घंटाघर, सुभाष चौक, नई सड़क होते हुए धर्मस्तूप चौकी तक मार्च किया।