चूरू: राजकीय नेत्र अस्पताल के सामने युवक की पीटकर हत्या मामले में पूर्व पार्षद सहित 6 आरोपियों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा
Churu, Churu | Oct 14, 2025 चूरू के राजकीय नेत्र अस्पताल के सामने वर्ष 2022 में हुए इकराम हत्याकांड मामले में डीजे कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पूर्व पार्षद मोहम्मद अली समेत सभी आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई।