चूरू: दीपावली पर चूरू जिले के राजकीय मंदिरों में होगी विशेष सजावट, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू
Churu, Churu | Oct 14, 2025 दीपावली पर्व के मौके पर चूरू जिले के सभी राजकीय मंदिरों में विशेष सजावट के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर देवस्थान विभाग ने इन कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा से मंगलवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार के निर्देशानुसार दीपावली पर्व पर मंदिरों में सजावट होगी।