चूरू: महिला कार्मिक से छेड़छाड़ मामले में चूरू सीजेएम कोर्ट का सख्त रुख, तीन आरोपियों को सुनाई 4-4 साल की कठोर कारावास की सजा
Churu, Churu | Oct 14, 2025 महिला सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर टिप्पणी करते हुए चूरू के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरीश कुमार की अदालत ने वर्ष 2023 में दर्ज एक छेड़छाड़ के प्रकरण में मंगलवार को तीन युवकों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने चूरू के वार्ड 59 निवासी 20 वर्षीय रहीम, 19 वर्षीय समीर तथा 24 वर्षीय मोहम्मद आरिफ को चार-चार वर्ष के कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है।