#सपा रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता #आजम खान की #जेल से रिहाई के चंद मिनट बाद ही एक बार फिर गिरफ्तारी हो गई। करीब 11 महीने बाद बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ रामपुर #जेल से बाहर निकले आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित #मनीलॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई पर आजम खान का दर्द और नाराजगी उनके शब्दों में साफ झलकी। मीडिया के सामने उन्होंने कहा: "अब कहने को क्या है? मैं क्या कहूं? कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है। क्या मुसलमान होने की यही सजा है? गलती बस इतनी है कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई, बच्चों के लिए स्कूल बनवाए।"
जेल से बाहर आने के बाद फिर #ईडी की हिरासत में पहुंचने और आजम खान के इस बयान ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#AzamKhan #RampurNews #EDAction #UttarPradeshPolitics
Belthara Road, Ballia | Oct 31, 2026