बक्सर: जिले में कमजोर माॅनसुन के बीच लक्ष्य के विरूद्ध 45.67 फीसदी हुई धान के बिचड़े रोपनी, जिला कृषि कार्यालय ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | Jul 27, 2024 जिले में कमजोर मॉनसून के बीच रोपनी की रफ्तार कम है। कम बारिश होने के कारण रोपनी काफी कम हुई है। जिला कृषि कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई तक 43948.225 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान के बिचड़े की रोपाई की गई है। जबकि 96229.320 हेक्टेयर में रोपनी करने का लक्ष्य रखा गया है। कुल 45.67 फीसदी हेक्टेयर में रोपनी की गई है।