बक्सर: औद्योगिक थाना पुलिस ने पॉक्सो के आरोपी को वरुना से किया गिरफ्तार, जेल
Buxar, Buxar | Jul 27, 2024 बक्सर औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक वरुना के लक्ष्मी कांत चौबे के खिलाफ एक किशोरी द्वारा छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था. जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए औद्योगिक थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.