गोरखपुर: फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर से जमीन का बैनामा कराने का आरोप, एम्स पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में एम्स पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, थाना एम्स में दर्ज मुकदमे में छितौना निवासी संदीप कुमार वांछित था। आरोप है कि अभियुक्तों ने धोखाधड़ी और कूटरचना करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए और वादी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उसके रूप में किसी अन्य व्यक्ति को पेश किया। इसके